Archive for the Category आज की ताजा खबर

  सिख दंगों के मामले में टाइटलर को झटका, फिर से खुलेगा केस
2013-04-10 20:30:25
 नई दिल्ली । दिल्ली में हुए 1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनके मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए उन मामलों की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुलबंगश केस में यह आदेश दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर इस मामले में आरोपी हैं। सीबीआई ने अदालत में इस  ...Read More
 
 
  सुशासन के लिए जनभागीदारी जरूरी: मोदी
2013-04-08 21:42:23
 नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिक्की के महिला संगठन के वार्षिक सेशन को संबोधित करने के बाद एक कार्यक्रम में `गुड गवर्नेंस` पर जमकर बोले। इस कार्यक्रम मोदी ने करीब-करीब वही बातें कहीं, जो राहुल ने सीआईआई के कार्यक्रम में कही थीं। बस फर्क था समस्याओं के समाधान को लेकर। राहुल जहां समस्याओं के समाधान बताने में नाकाम साबित हुए थे, वहीं मोदी ने इस मामले में बाजी मार ली। मोदी ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयास ì ...Read More
 
 
  कपिल सिब्बल की औकात ही क्या है: रामआसरे
2013-04-07 23:17:38
 नई दिल्ली। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (एसपी) के रिश्तों में खटास लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं में चल रही बयानबाजी के बीच दूरसंचार एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने रविवार को मुलायम सिंह को सीधी चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वह सरकार गिराकर दिखाएं। सिब्बल के इस बयान के बाद एसपी ने भी इसी अंदाज में जवाब दिया। पार्टी नेता रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ह ...Read More
 
 
  एग्ज़ामिनेशन हॉल में मां बनी स्टूडेंट
2013-04-03 22:36:52
 लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ में एक 23 साल की स्टूडेंट ने एग्ज़ामिनेशन हॉल में ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह सब उस वक्त हुआ, जब यह स्टूडेंट सथियांव के इंटरमीडिएट कॉलेज में यूपी बोर्ड के 10वीं का एग्ज़ाम दे रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम इंद्रवती देवी सीनियर सेकंडरी स्कूल माहरुख से पढ़ाई कर रही है। मंगलवार सुबह वह इंटरमीडिएट कॉलेज, सथियांव में संस्कृत का एग्ज़ाम दे रही थी। एग्जाम शुरू होने के कुछ ही मिनटों के अंदर उसे लेबर पेन शुरू हो ग&# ...Read More
 
 
  मनमोहन सिंह फिर बनेंगे प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी?
2013-04-02 21:00:07
 नई दिल्ली । कांग्रेस नेतृत्व की ओर से पहली बार यह संकेत आया है कि शायद अगली बार भी डॉ. मनमोहन सिंह को ही यूपीए की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाकर पेश किया जाए। यह संकेत कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी के उस बयान से निकला है जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिश्ते की तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि यह रिश्ता आगे भी जारी रहना चाहिए। मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत क ...Read More