(अनवर चौहान) दिल्ली में मच्छरों ने क्या कोहराम मचाया, नेताओं के आराम में भी खलल पड़ गया। दिल्ली के नेताओं ने भी मच्छर भगाओ अभियान चला दिया है। नेता लोग खुद फोगिंग मशीन चलाते नज़र आ रहे हैं। आज दिल्ली के सीलमपुर इलाके के विधायक हाजी इसहाक़ ने अपने काफिले के साथ मच्छर भगाओ अभियान चलाया। वैसे भी दिल्ली नगर निगम का चुनाव नज़दीक है। लिहाज़ा इस मच्छर भगाओ अभियान में निगम चुनाव के भावी उम्मीदवारों के चेहरे देखने को खूब मिले। इस अभियान में जिन नेताओं ने शिरकत की उनमें शेर खान मलिक, (मौजपुर सीट से दावेदार हैं) रेहमान मलिक (मौजूदा निगम पार्षद के पति हैं) शिखा जैन (आप पार्टी से टिकट की दावेदार हैं) प्रमुख हैं।

पिछले दो दिनों से कांग्रेसी नेता हाज़ी नसीर भी मौजपुर इलाक़े में फोगिंग मशीन चला रहे हैं। यानि मच्छर भगाओ अभियान। वो मौजपुर सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं। मगय ये भी तय है कि पार्टी टिकट दे या न दे। लेकिन मौजपुर सीट से उनका चुनाव लड़ना तय है। हो भी क्यों न, चूंकि इस सीट पर मलिक बिरादरी का वर्चस्व है। हाजी नसीर भी मलिक बिरादरी से हैं। 

हाजी नसीर