स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ 119 रन की इनिंग खेलकर टीम इंडिया के गब्बर सुर्खियों में हैं। हालांकि, क्रिकेट करियर के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी कम इंटरेस्टिंग नहीं है। पांच साल पहले धवन को खुद से 10 साल बड़ी महिला और 2 बच्चों की मां आयशा मुखर्जी से प्यार हो गया था और फिर उन्होंने आयशा को अपना हमसफर भी बना लिया। फेसबुक फोटो देखकर हो गए थे क्रेजी...  एक बार शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे, तभी भज्जी ने अपनी इस फ्रेंड के बारे में धवन को बताया। 25 साल के धवन आयशा की फोटोज देखकर क्रेजी हो गए और उन्होंने अपने आने वाले कल के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया।

फेसबुक पर फोटो देखकर दिवाने हुए शिखर ने आयशा से फेसबुक पर दोस्ती करने का फैसला किया। पहले तो उन्होंने सोचा कि क्या एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेगी? काफी जद्दोजहद के बाद उन्होंने यह सोचकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, कि अब जो होगा देखा जाएग। वहीं आयशा ने शिखर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही स्वीकार कर ली। ऐसे आगे बढ़ी बात फेसबुक फ्रेंड बनते ही शिखर धवन की उम्मीद जाग गई। धीरे-धीरे धवन ने आयशा से फेसबुक पर ही बात करनी शुरू कर दिया और उनकी दोस्ती गहरी होती गई। इसके बाद यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। धवन जानते थे कि आयशा उनसे बड़ी हैं, इतना ही नहीं उनकी पहली शादी टूट चुकी थी और उनके दो बच्चे भी थी। फिर भी धवन पीछे नहीं हटे। ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं आयशा की मां इंग्लिश हैं, जबकि पिता बंगाली। वे ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सर रह चुकी हैं।


आयशा ने किया शादी के लिए प्रपोज... जब प्यार का परवान चढ़ गया था तो आयशा ने धवन से शादी की बात कही, लेकिन धवन करियर को संवारने में जुटे थे और उन्होंने उनसे कुछ दिन रुकने को कहा। फिर धवन बाद में तैयार हो गए और शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि, आयशा के उम्र में बड़े होने के साथ पहले से बच्चे होने की वजह से पहले धवन का परविार तैयार नहीं था पर इसके बाद वे मान गए। 30 अक्टूबर, 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंधे। आयशा की पहली शादी एक बिजनेसमैन से हुई थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटी हैं, रिया और अलियाह। शिखर और आयशा का एक बेटा है। बेटे का नाम जोरावर है।