सब जानते हैं कि एक घाट पर बकरी और बाघिन पानी नहीं पी सकते है। लेकिन एक हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है। एक भूखी बाघिन के सामने एक बकरी को फेंका गया। भूखी बाघिन ने उसे खाया नहीं बल्कि दोस्ती कर ली। ऐसा आपने महज़ लोक कथाओं में ही सुना होगा। मगर ऐसा नहीं है। सब जानते हैं बाघ और बकरी को एक साथ नहीं रखा जा सकता लेकिन रूस से जो एक घटना का वीडियो सामने आया है वह लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो को देखकर लोग यह कहना भूल जाएंगे कि बाघ और बकरी एक साथ नहीं रह सकते। एक अंग्रेजी समाचार के अनुसार, अपने साथी बाघ (नर) से परेशान बाघिन एक बकरी के साथ दोस्ती कर चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि रूस के प्राइमॉर्स्की सफारी पार्क में बाघ का एक जोड़ा रखा गया था। दोनों के भोजन को तौर पर पार्क में एक बकरी को डाला गया लेकिन बाघिन ने बकरी पर हमला करने की बजाए उसे अपना दोस्त बना लिया। आगे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि दोनों किस प्रकार एक दूसरे से दोस्ती कर अलग हो गए।

पार्क में रखे गए बाघ के जोड़े के साथ उनके दो शावक भी थे लेकिन किसी वजह से बाघिन शावकों को दूध नहीं पिलानी लगे जिससे एक की मौत हो गई। लेकिन इस जोड़े ने अब बकरी को अपने फेमिली का सदस्य बना लिया है। बाघ-बकरी की दोस्ती का वीडियो लोग सोशल मीडिया में जमकर शेयर कर रहे हैं।